Police Alert For Amit Shah Visit : खबर देहरादून से है जहां सात अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह के दून प्रस्तावित दौरे को लेकर ड्यूटी में लगी फोर्स को अलर्ट किया गया। पुलिस लाइन में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन की मौजूदगी में ब्रीफिंग हुई। इस दौरान अमित शाह के आने के रूट की सुरक्षा के साथ ही आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा हुई। कर्मचारियों को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। वहीं ड्यूटी के दौरान फोन में बिजी न रहने की हिदायत भी दी गई। वीआईपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से पूर्व ही पूरे रूट का निरीक्षण कर लें। कमी होने पर कार्यदायी संस्थान को बताएं। वहीं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
Next Post
Amit Shah Visit in Narendranagar : कल नरेंद्रनगर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक,गृहमंत्री अमित शाह सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Fri Oct 6 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Amit Shah Visit in Narendranagar : टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में 7 अक्टूबर को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे बैठक को लेकर सभी तैयारियां […]

You May Like
-
February 12, 2022
Pahadi Chuyal 12 February
-
December 16, 2021
Pahadi Chuyal 16 December
