Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो चुकी हैं अब वैट हैं तो 10 मार्च को फाइनल रिजल्ट का ऐसे में EVM से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए कांग्रेसियों की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई हैं। आलम ये हैं कि अब कांग्रेसियों को ईवीएम से छेड़छाड़ का डर इतना सता रहा हैं कि अब वह तंबू लगाकर पहरेदारी कर रहे हैं।
क्यों सता रहा कांग्रेसियों को डर
मिशन 2022 की वोटिंग के बाद अब कांग्रेसियों को EVM से छेड़छाड़ का डर सताने लगा हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मीडिया के सामने दिए गए अपने बयान से इस डर को जता चुके हैं। ऐसे में अब खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है जिससे कांग्रेसियों के चेहरे पर टेंशन साफ देखने को मिल रही है। बता दें कि स्ट्रांग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में 3 कार्यकर्ताओं की पहरेदारी लगाई गई हैं। उधम सिंह नगर जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 1488 ईवीएम रुद्रपुर में रखें गए हैं।