
Took oath as Rajya Sabha MP : राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद सदस्यता की शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी है। वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके है। श्री भट्ट वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
