National Sports Day:राष्ट्रीय खेलों का आगाज, सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ियों को 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उत्तराखंड में होने जा रहे 38 में राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक के पदक विजेताओं परमजीत बिष्ट,सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी व लक्ष्य सेन को को 50-50 लख रुपए का चेक सम्मान स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री रेखा आर्य, अध्यक्षता विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के मध्यम से 7 करोड़ 4 लाख की धन राशि सीधे 3900 खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा रहने कहा कि उत्तराखंड 38 वे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में खेल अवस्थाना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है,उन्हें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड की झोली में गोल्ड मेडल लाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को खेल की शपथ दिलाते हुऎ मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों के विकास के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य में नई खेल नीति लागू की है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के साथ-साथ हिमालयन खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहे हैं। खिलाड़ियों व कोच के वेतन भत्तों ,किट आदि के के लिए धनराशि में वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रशिक्षण के लिए सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। प्रदेश के लिए मेडल लाने वाले 31 खिलाड़ियों को अभी तक नौकरियां दी जा चुकी हैं। राज्य की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Former IAS Officer Sushil Kumar:सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, आदेश हुए जारी

Thu Aug 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it उत्तराखंड के रिटायर्ड आईएएस अफसर सुशील कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह बीते साल गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त (पंचायतराज और स्थानीय निकाय) का पद बीते […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में