
केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने नामांकन कर दिया है, नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ट नेता मौजूद रहे , नामांकन के जरिए बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन दिखाया। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा नौटियाल के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की।

