National Games Uttarakhand:38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई । आज सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखण्ड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि उत्तराखण्ड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Appointment letter distribution ceremony : देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह' का आयोजन किया गया

Sat Feb 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कृषि, उद्यान और समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों में […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में