Helicopter Kedarnath Landing:पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, केदारनाथ धाम में हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग

 

 

केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचे संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी। सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है। जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी, जिसमें एक डॉक्टर एवं एक नर्सिंग स्टाफ भी शामिल था। केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकि खराबी आ गई। जिसे समय पर भांपते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर लैंडिंग करना उचित समझा। पायलट की सूझबूझ से सफल आपातकाल लैंडिंग हो सकी और हेली में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हेली का टेल रोटर टूट गया है। इस पूरे मामले की तकनीकि जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके उपरांत तकनीकि खामी की सही जानकारी मिल सकेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tiranga Shaurya Yatra Haldwani:सीएम धामी ने तिरंगा शौर्य यात्रा में की शिरकत, ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय पर सेना को दी बधाई

Sat May 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया।   तिरंगा शौर्य सम्मान […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में