
21 जून को भराड़ीसैण में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण पँहुचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुलिस बल द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण पहुंचे जहां थराली विधायक, डीएम चमोली और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सीएम से मुलाकात करते हुए उनका स्वागत किया। सीएम ने कहा कि गैरसैंण से देश,दुनिया को योग का संदेश देवभूमि देगी बता दें कि कल गैरसैंण के भराड़ीसैंण में योग दिवस के कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे इस बार 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में आयोजित हो रहा है जिसको लेकर शासन प्रशासन द्वारा तैयारी पुख्ता की गई है भव्य तरीके से कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है एशियाई देशों के राजनयिक भी सीएम धामी संग पहली बार गैरसैंण में योग करेंगे

