Bjp Panchayat Election:पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त, जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर चौका और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध

 

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा न केवल सत्ता में बल्कि जमीनी राजनीति में भी बेमिसाल बढ़त बनाए हुए है।
नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा के 4 जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए, जबकि कांग्रेस कई जगह मैदान में उतरने तक की स्थिति में नहीं रही।

निर्विरोध जीते जिला पंचायत अध्यक्ष
• उत्तरकाशी – रमेश चौहान
• पिथौरागढ़ – जितेंद्र प्रसाद
• उधम सिंह नगर – अजय मौर्या
• चंपावत – आनंद सिंह अधिकारी

निर्विरोध जीते ब्लॉक प्रमुख
अंचला बोरा (चंपावत), चंद्रप्रभा (काशीपुर), उपकार सिंह (सितारगंज), सरिता राणा (खटीमा), ममता पंवार (भटवाड़ी), राजदीप परमार (डुंडा), राजेश नौटियाल (जाखणीधार), सुमन सजवाण (चंबा), नारायण ठाकुर (विकासनगर), लता देवी (पाबौ), मीनाक्षी आर्य (ताकुला)।

जीत का मंत्र: विपक्ष को मौका ही न देना

सीएम धामी की रणनीति साफ थी स्थानीय समीकरणों को साधते हुए विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका ही न मिले। भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातीय, भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का गहन ध्यान रखा। नतीजतन कांग्रेस गुटबाज़ी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझती रही और कई जगह नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाई। इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा का संगठन पंचायत से लेकर विधानसभा तक मजबूत है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bhagirathi River Jheel:भागीरथी नदी पर बनी झील को खोलने के लिए प्रयास तेज, जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीम मोर्चे पर डटी

Tue Aug 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में