
अग्नि वीरों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि वीरों को उत्तराखंड के पुलिस, गृह और वन विभाग में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है । बैठक में अग्नि वीरों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है आज की कैबिनेट की बैठक में अग्नि वीरों के लिए समूह ग की भर्ती में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला हुआ है। साथ ही उद्योग विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगाई है। उद्योग के लिए मिलने वाली जमीन में पांच फीसदी जमीन पर सर्विस सेक्टर स्थापित करना होगा। जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा । इसी तरह से धर्मांतरण कानून को सख्त बनाने को लेकर भी संशोधन हुआ है। सहकारिता विभाग के नियमावली में भी बदलाव किया गया है कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है । वहीं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी का कहना है कि आज की कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्ताव आए हैं

