Minority Welfare Uttarakhand:उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक सदन में पास, सभी समुदायों के लिए एक प्राधिकरण होगा गठित

 

उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित हुआ। अब सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण गठित होगा, जिससे मदरसों को भी मान्यता मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विधानसभा में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक – 2025 पास कर दिया गया है। अभी तक अल्पसंख्यक संस्थानों की मान्यता केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित थी। वहीं मदरसा शिक्षा व्यवस्था में वर्षों से केंद्रीय छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितताएं, मिड-डे मील में गड़बड़ियां और प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई थी।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के लागू होने के साथ ही मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम तथा गैर-सरकारी अरबी और फारसी मदरसा मान्यता नियम 1 जुलाई 2026 से समाप्त हो जाएगा। अब सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी समुदायों के शैक्षिक संस्थानों को भी पारदर्शी मान्यता प्राप्त होगी। यह न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा बल्कि विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार को अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों के संचालन की प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक निर्देश जारी करने का अधिकार प्राप्त होगा। निश्चित तौर पर यह विधेयक शिक्षा को नई दिशा देने के साथ ही राज्य में शैक्षिक उत्कृष्टता और सामाजिक सद्भाव को भी और सुदृढ़ करेगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kalgadi Valley Bridge:छोटे वाहनों के लिए खुला कलगड़ी में नव निर्मित बेली ब्रिज, गढ़वाल और कुमाऊं के लिए सफर होगा आसान

Wed Aug 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबौ के निकट कलगड़ी में नव निर्मित बेली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल बनने से पौड़ी जिले […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में