Badrinath Masterplan Protest:बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के विरोध में चल रहे धरने का सीएम धामी ने लिया संज्ञान,29 अगस्त को होगी बैठक

 

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के संबंध में स्थानीय जनता द्वारा उठाई जा रही समस्याओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव आवास एवं जिलाधिकारी चमोली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शासन और जिला प्रशासन के समन्वय से हितधारकों से संवाद स्थापित कर आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 29 अगस्त को देहरादून में हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में प्रमुख सचिव आवास, जिलाधिकारी चमोली सहित विभिन्न हितधारक और संबंधित पक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक का उद्देश्य हितधारकों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन एवं सुझावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करना और जनहित में निर्णय लेना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान को इस प्रकार आगे बढ़ाया जाए जिससे विकास कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हों और स्थानीय जनता की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित हो। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासन सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yamuna Valley Jheel:स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील, पुलिस ने आस-पास के घरों को कराया खाली

Thu Aug 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तरकाशी की यमुना वैली में गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में एक अस्थाई झील बन गयी है, निकासी बाधित होने से जलभराव लगातार बढता जा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में