Tharali Cloud Burst:चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, हादसे में तीन लोग लापता

 

चमोली के थराली कस्बे में आधी रात के बाद बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। तहसील परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव और मलबे के कारण कस्बे की सड़कें तालाब जैसी हो गईं।

पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है थराली-सागवाड़ा मार्ग भी मलबे और बारिश के कारण बंद है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। गौचर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय है मींग खदेरे के पास बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को खोलने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि यातायात और राहत कार्यों को सुचारू किया जा सके।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Tharali Cloud Burst:थराली पर सीएम धामी ने जताया दुःख, जनप्रतिनिधियों से लिया अपडेट

Sat Aug 23 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में