Cm Dhami Sahastradhara Inspection:सीएम धामी ने सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का किया भ्रमण, दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भूमिका पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है।

मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से साफ-सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत है तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yashveer Maharaj On Marriage:स्वामी यशवीर महाराज का बड़ा बयान, मुसलमानों को अपनी बहन बेटियों की शादी हिन्दू लड़कों से कर देनी चाहिए

Thu Sep 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it नवरात्रि के बीच स्वामी यशवीर महाराज ने बड़ा और विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा है कि जो गैर हिंदू मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बेचते हैं या […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में