Paper Leak Uttarakhand:पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, बातचीत रही नाकाम

 

देहरादून में पेपर लीक प्रकरण को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे युवाओं से सीधे संवाद करने जिलाधिकारी सवीन बंसल और एसएसपी अजय सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों को समझाने और बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश की, लेकिन युवाओं ने साफ शब्दों में कहा कि अब आश्वासन नहीं, केवल ठोस कार्रवाई चाहिए। वहीं, जिलाधिकारी ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है। पिछले कुछ वर्षों में 25 हजार से ज्यादा पारदर्शी भर्तियां इसका सबूत हैं। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ा कानून लागू किया गया है और हर इनपुट पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच अब सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे प्रदेश के हर परीक्षा केंद्र को खंगाला जाएगा और विशेष एसआईटी तेजी से काम कर रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sadhvi Prachi On Julus:आई लव यू मोहम्मद जुलूस को लेकर सियासी बवाल तेज, साध्वी प्राची ने दी चेतावनी

Fri Sep 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it कानपुर से शुरू हुए *आई लव यू मोहम्मद जुलूस* को लेकर सियासी और धार्मिक बवाल तेज। हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने जुलूस के खिलाफ बड़ा और विवादित बयान सामने आया। साध्वी प्राची ने कहा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में