
कानपुर से शुरू हुए *आई लव यू मोहम्मद जुलूस* को लेकर सियासी और धार्मिक बवाल तेज। हरिद्वार पहुंची हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने जुलूस के खिलाफ बड़ा और विवादित बयान सामने आया। साध्वी प्राची ने कहा कि इस तरह के जुलूसों के जरिए हिंदुओं को ताकत दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो सावन से पहले ही कांवड़ यात्रा निकालकर हम भी अपनी शक्ति दिखा देंगे।
मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची ने मोहब्बत के मायने पर भी निशाना साधा। साध्वी बोली जिनके लिए भाई भाई जान, चाचा, चाचा जान, अब्बू अब्बू जान ही सब कुछ है, उन्हें असली मोहब्बत का अर्थ कभी समझ नहीं आएगा।
साध्वी प्राची के बयान से जुलूस को लेकर नया विवाद गहराया। कानपुर में शुरू हुआ यह मामला अब उत्तराखंड की राजनीति और समाज दोनों में गरमाहट बढ़ा रहा है। विरोधियों का कहना इस तरह के बयान माहौल को और अधिक बिगाड़ सकते हैं। जुलूस और साध्वी प्राची के बयान को लेकर अब माहौल में तनाव बढ़ने की आशंका।

