Tree Mafia Rudrapur:गूलरभोज में लकड़ी माफिया बेखौफ, सागौन के 14 पेड़ काटे

 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज एक बार फिर चर्चा में है। रेंज के प्लॉट नंबर 40 में लकड़ी माफियाओं ने धड़ल्ले से 14 सागौन के पेड़ काट डाले और वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। काटे गए पेड़ों की गोलाई 4 से 6 फीट तक की बताई जा रही है। रेंज अधिकारी पुरन चंद जोशी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन कवरेज एरिया से बाहर था। यह कोई पहला मामला नहीं है, पीपल पड़ाव रेंज में आए दिन अवैध कटान हो रहा है और विभाग की चुप्पी से माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ से भी संपर्क नहीं हो सका। इस लापरवाही पर यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने नाराज़गी जताई और चेतावनी दी कि अगर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Swacchta Sewa Campaign:सीएम धामी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में की शिरकत, बच्चों को दिलाई शपथ

Sun Sep 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में