Cm Dhami Jageshwar Dham:सीएम धामी ने की जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौराणिक एवं सिद्ध धाम जागेश्वर धाम मंदिर (अल्मोड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान जागनाथ (भगवान शिव) से राज्य की निरंतर प्रगति, आपसी सद्भाव और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है और यहां आकर अद्भुत शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-पाठ के साथ मंदिर के पुजारियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों से भी भेंट की। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को और सशक्त बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के देवस्थलों को न केवल श्रद्धा के केंद्र के रूप में, बल्कि पर्यटन, रोजगार और आस्था के संगम के रूप में विकसित किया जाए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tanakpur Dehradun Express:उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की सौगात, देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Tue Oct 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि देहरादून–टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए जाने की स्वीकृति दी गई है। […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में