Ganesh Godiyal On Sthayi Niwas:स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच पर सवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार को घेरा

 

प्रदेश मे पिछले तीन सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारीयों को निर्देश जारी किए है। स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा की मुख्यमंत्री का तीन सालो मे बने निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य जरूर है लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते है की तीन साल ही क्यों विगत 15 सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों भी जाँच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके की कितने लोगों ने फर्जी या कूटरचित तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं हैं।
उन्होंने साथ ही कहा की कांग्रेस पार्टी पहले भी यही सवाल राज्य की भाजपा सरकार से पूछती रही है। कहा की राज्य मे बहुत संख्या मे ऐसे लोग जिन्होंने ने फर्जी तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाएं है वह गरीबो का, सरकारी योजनाओं का लाभा उठा रहे है और उनके हक़ पर डाका डाल रहे है। उन्होंने कहा की सबसे पहले यह सरकार का दोष है और वह दोषी है की जिस प्रकार उसने नियमो मे ढील देकर प्रमाण पत्र बनाने का काम किया है। साथ ही कहा की मुख्यमंत्री धामी सिर्फ अपनी खाल बचाने के लिए यह जाँच करवा रहे है इसमें जितने दोषी अधिकारी है उतना ही मुख्यमंत्री भी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Social Media Manthan:सीएम धामी ने सोशल मीडिया मंथन कार्यक्रम को किया संबोधित, कंटेंट क्रिकेटरों से ब्रांड उत्तराखंड को मजबूत करने का किया आह्वान

Wed Nov 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपने कंटेंट में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों, सांस्कृतिक धरोहरों और सामाजिक उपलब्धियों को प्रमुखता से उजागर करने की अपील की है। […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में