
सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। सीएम ने कहा अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपकी मुस्कान और आपके किरदार हमेशा हम सभी को याद रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

