BLA Sir Meeting:BLA और BLO के समंजस्य से आसानी से सम्पादित होगा SIR, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दुष्टिगत 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की नियुक्ति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं के साथ-साथ राजनैतिक दलों की अहम भूमिका होती है जिसके लिए जरुरी है कि हर पोलिंग बूथ पर राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 बूथ के सापेक्ष 4155 बीएलए ही नियुक्त हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से आगामी 31 दिसंबर तक सभी दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की शत-प्रतिशत तैनाती करने की अपील की।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां शुरु कर दी गई है। प्री एसआईआर (Pre-SIR) फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे उनकी सीधे बीएलओ एप से मैपिंग की जाएगी। इसके साथ ही 40 वर्ष से कम आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रुप में उनकी मैपिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Media Kalyan Fund:दिवंगत पत्रकारों के आश्रितो और गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को मिलेगी 5 लाख की सहायता राशि, सूचना महानिदेशक ने की बैठक

Fri Dec 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पस्तुत […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में