Cm Dhami Kumbh Meeting:कुंभ मेले को लेकर धामी सरकार गंभीर, देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों तथा लोक देवताओं के प्रतीकों एवं चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री धामी से इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कुम्भ मेला में देवडोलियों की शोभायात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Goa Nightclub Agnikand:गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के नागरिकों के संभावित प्रभावित होने की सूचना, सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वार्ता

Mon Dec 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में