Congress Poonam Pandit Visit:महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त आब्ज़र्वर पूनम पंडित उत्तराखंड दौरे पर, आगामी चुनावी रणनीति पर किया मंथन

 

महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड की नवनियुक्त आब्ज़र्वर पूनम पंडित का प्रथम उत्तराखंड आगमन हुआ इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूनम पंडित ने तामम महिला कांग्रेस की महिलाओं के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई । इसको लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस में अपार संभावनाएं हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा कांग्रेस की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने बयान में कहा कि पूनम पंडित जी का अनुभव और मार्गदर्शन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम सभी उनके साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Almora Campaign:सीएम धामी ने ताड़ीखेत में बहुद्देश्यीय शिविर में की शिरकत, 77.25 करोड़ रुपये की 32 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Mon Dec 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार को अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता से […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में