Smart Meter Vivad:उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर पर रार, पक्ष विपक्ष में तकरार

 

उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गयी है__यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी__वही किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड का एक बयान भी सामने नज़र आया है, विधायक तिलक राज बेहड का कहना है कि जिस स्मार्ट मीटर का विरोध उनके द्वारा सड़क से विधानसभा तक किया गया, उसकी सच्चाई सामने आ गयी है, भाजपा को पहले समझ नही आया__अधिकारी उपलब्धि गिनवाते रहे थें, अब 2027 के चुनाव नज़दीक है तो यह फैसला लिया गया है और आगामी चुनावों में जनता इसका भी जवाब देगी, बेहड ने स्मार्ट मीटर पर पूरी तरह से रोक लगाने पर भी जोर किया है___वही स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा के विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जब इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गये तब उनका भी विरोध इसी प्रकार से किया गया था, स्मार्ट मीटर को लेकर विधानसभा में भी बाते रखी गयी थी और सारी शंकाओ को दूर भी कर दिया गया था___स्मार्ट मीटर में यदि कोई टेक्निकल दिक्क़ते आती है तो उसका समाधान भी निकाला जा रहा हैं लेकिन स्मार्ट मीटर लगाना गलत है यह कहना उचित नही है__वर्तमान में टेक्निकल ज़माने की दौड़ में स्मार्ट मीटर लगाना भी जरूरी है, तो टेक्नोलॉजी की चीज़े है उनका लाभ उठाना चाहिए न कि उसके प्रति नेगेटिव विचार रखने चाहिए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tehri Sports Hub:टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप व चतुर्थ वाटर स्पोर्ट्स कप का भव्य समापन, झील बनेगी अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर स्पोर्ट्स

Sun Nov 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी झील में आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’’ एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ के भव्य समापन समारोह में पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में