Dehradun Fourlane Connectivity:ग्राफिक्स-पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर फोरलेन से बदलेगी कनेक्टिविटी, देहरादून को जाम से मिलेगी राहत

 

पांवटा साहिब–बल्‍लूपुर चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने जा रही है। एनएच-07 के तहत विकसित यह कॉरिडोर देहरादून को यातायात जाम से राहत दिलाने के साथ यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी लाएगा। 44.8 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में ग्रीनफील्ड बायपास शामिल हैं, जिससे भीड़भाड़ वाले कस्बों से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। परियोजना के तहत यमुना और आसन नदी पर आधुनिक चार-लेन पुल, उन्नत सड़क सुरक्षा इंतजाम और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था की गई है। काम पूरा होने पर पांवटा साहिब से देहरादून का सफर करीब 35 मिनट में तय हो सकेगा। यह परियोजना पर्यटन, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nanda Gaura Yojna:नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का फरवरी में मिलेगा पैसा, पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट फाइनल

Mon Jan 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को पैसा फरवरी के पहले सप्ताह में मिल जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में