Nanda Gaura Yojna:नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का फरवरी में मिलेगा पैसा, पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट फाइनल

 

पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को पैसा फरवरी के पहले सप्ताह में मिल जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बाद यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत अब तक 11 जनपदों के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं चिन्हित की गई है। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी प्रथम सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने शेष दो जनपदों के लाभार्थियों की सूची भी जल्द से जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची फाइनल कर दी गई है इन्हें भी फरवरी पहले सप्ताह में धनराशि वितरित कर दी जाएगी। इस योजना के तहत इनके अतिरिक्त अभी दो जनपदों की कुल 331 पात्र अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप देने की औपचारिकता बाकी है जिसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष के माध्यम से सेवा निवृत होते समय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1 अप्रैल से ₹100000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि को अगले वित्तीय वर्ष में और बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haridwar Ardh Kumbh:हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी शुरू, DRM ने रेलवे ट्रैक और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Mon Jan 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   हरिद्वार में आने वाले अर्ध कुंभ 2027 को लेकर रेल प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में मुरादाबाद मंडल की रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं और […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में