Namami Gange Project : पेयजल व नमामि गंगे के अधिकारियों ने सीवर लाइन कार्यों का लिया जायजा

 

 

हरिपुर कला में बिछाई जा रही सीवर लाइन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह सड़के खोद कर छोड़ दी गई थी। हरिपुर कला के शांति मार्ग गली नंबर 6 कुकरेती कॉलोनी गायत्री तपोवन में ठेकेदार द्वारा सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल और ग्राम प्रधान सविता शर्मा द्वारा विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थलीय निरीक्षण कराया गया। जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने बताया कि कई जगह पर सीवर लाइन बिछाई जाने का कार्य नहीं हुआ है और कहीं जगह पर सीवर लाइन के चेंबर तक नहीं लगाए गए हैं। खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है। पेयजल विभाग के प्रोजेक्ट इंजीनियर संदीप कुमार ने नमामि गंगे के अधिकारियों के साथ हरिपुर कला क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को 10 दिन के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रेमलाल शर्मा पंचायत सदस्य विक्रांत भारद्वाज अनिल बहुखंडी , हिमांशु कौशल्या प्रवीण अंकित नीलम निशा आदि मौजूद रहे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Pm Modi:पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

Fri Mar 27 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में