Hindi Patrakar Diwas:सीएम धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं, सरकार पत्रकारों के प्रति संवेदनशील

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है समाज में जनजागरुकता एवं जन भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Social Media Video:सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat May 30 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   पुलिस के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था जिस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आने के बाद माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। एसएसपी के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में