Social Media Video:सोशल मीडिया पर कुर्बानी का वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

पुलिस के मुताबिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था जिस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आने के बाद माहौल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। एसएसपी के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की तलाश शुरू की और करीब एक घंटे के भीतर उसे सिकंदरपुर गांव से पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान शोएब पुत्र बामन निवासी सिकंदरपुर के रूप में हुई है जो पुताई का काम करता है पूछताछ में युवक ने बताया कि ईद के दिन घर में पाले गए भैंसे की कुर्बानी का वीडियो उसके छोटे भाई ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड कर दिया था।

पुलिस टीम ने युवक के घर पहुंचकर जांच की जहां भैंसे के खुर भी बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने वायरल पोस्ट को तुरंत हटवाते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर धार्मिक या संवेदनशील वीडियो पोस्ट करने वालों पर हरिद्वार पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitin Naveen Baithak:बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टटोली विधायकों और सांसदों की नब्ज, मिशन 2027 का रोड़मैप किया तैयार

Sat May 30 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     मिशन 2027 की जीत के लिए भाजपा ने एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई घंटों तक विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की, […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में