Nitin Naveen Baithak:बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टटोली विधायकों और सांसदों की नब्ज, मिशन 2027 का रोड़मैप किया तैयार

 

 

मिशन 2027 की जीत के लिए भाजपा ने एडी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई घंटों तक विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की, बैठक में पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बात करने करने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी हैट्रिक कैसे लगाएगी उस रणनीति पर भी चर्चा की

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे है जहां उन्होंने दौरे के दूसरे दिन सांसदों और विधायकों के साथ अहम बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की मजबूती और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया।

नितिन नवीन ने विधायकों और सांसदों को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी तैयारी शुरू कर दे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Niti Extreme Ultra Run:उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन, 31 मई से होगा शुरू

Sat May 30 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     उत्तराखंड की दुर्गम नीति घाटी में 31 मई एवं 01 जून 2026 को आयोजित होने वाला ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ भारत में तेजी से विकसित हो रहे एडवेंचर पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com