BLO App Uttarakhand:उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान, BLO ऐप से करेंगे गणना फॉर्म को डिजिटलाइज

 

उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कार्य में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए आयोग द्वारा हर बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज के लिए भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई गई। इस दौरान बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में BLO को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीएलओ को एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Development Works : ऋषिकेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक निधि से 48 लाख रुपये मंजूर

Sun Jun 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के अंतर्गत आने वाले 24 बूथों के लिए विकास कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com