Development Works : ऋषिकेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक निधि से 48 लाख रुपये मंजूर

 

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के अंतर्गत आने वाले 24 बूथों के लिए विकास कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु विधायक निधि से लगभग 48 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक क्षेत्र तक सुविधाओं को पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, सुमन रावत, पूजा गौड़, अनूप थपलियाल, बसंती देवी, अनिल कुमार, विवेक चतुर्वेदी, रंजीत, गोपाल दत्त थपलियाल, पूनम ढोभाल, शशि राणा, प्रमिला त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Talk Delhi Cm:दिल्ली अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर सीएम धामी ने की सीएम रेखा गुप्ता से बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Mon Jun 8 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com