Shyama Prasad Mukherjee:सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद को दी श्रद्धांजलि, उनका योगदान सदैव स्मरणीय

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mussoorie Bomb Threat:मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Tue Jun 23 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद मसूरी और एसडीएम कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में