5 Years Of Dhami Government:धामी युग: विकास, फैसले और नया उत्तराखंड

 

उत्तराखंड में इतिहास रचने वाले पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड में बतौर सीएम रहते हुए 5 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। सीएम धामी को 4 जुलाई 2021 को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी, तभी से वो लगातार सीएम की कुर्सी संभाले हुए हैं। धामी बीजेपी के पहले ऐसे सीएम भी बन गए हैं, जिन्होंने उत्तराखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। इसके बाद 9 जुलाई को धामी एक नया रिेकॉर्ड बनाएंगे, 9 जुलाई को धामी पूर्व सीएम एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़कर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल पूरा करने वाले सीएम बन जाएंगे।

 

 

दिवंगत एनडी तिवारी कांग्रेस पार्टी के नेता थे और एक मात्र प्रदेश के ऐसे सीएम रहे हैं, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब तक उन्हीं का सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। 9 जुलाई को धामी इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने जा रहे हैं। 5 सालों के दौरान धामी सरकार ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई। धामी सरकार ने प्रदेश में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। सीएम धामी ने सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन के संकल्प को पूरा किया है। राज्य का जीएसडीपी 3.81 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2.73 लाख रुपये हो गई। राज्य में पहली बार शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की गई।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com