Uttarakhand SIR Election:ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की समीक्षा बैठक

 

उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 14 जुलाई 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची की डिजिटल प्रति सौंपी। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों का एसआईआर के पहले चरण में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के प्रथम चरण पूर्ण होने के बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 8 लाख 26 हजार मतदाता एएसडी श्रेंणी में पाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूर्व में 11733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष वर्तमान में मतदान केंद्रों की संख्या 12543 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को 100-100 फार्म 6 उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि जो नागरिक किसी भी वजह से मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाए उन्हें पुनः अवसर मिल सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं को 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच फार्म 6,7 और 8 पर दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा अधिकतम 5 आक्षेप ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक ही व्यक्ति द्वारा नाम हटाने के लिए यदि 5 से अधिक आक्षेप प्रस्तुत करने पर ईआरओ द्वारा ऐसे प्रकरणों की व्यक्तिगत जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख मतदाताओं में विभिन्न प्रकार की विसंगति प्राप्त हुई जिन्हें सम्बंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से नोटिस फेज मे बीएलए को और भी सक्रियता से भागीदारी करने का अनुरोध किया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Silkyara Tunnel Accident:सिलक्यारा टनल में हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से मजदूर की मौत

Thu Jul 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा टनल में देर रात हादसा हो गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः प्राप्त प्रारंभिक सूचना के अनुसार सिल्क्यारा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com