
देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रेमनगर के नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि हाल ही में तैयार किया गया पुल बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे देहरादून, विकासनगर और हिमाचल की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हो गया है। पुल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों और नुकसान के संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
