
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में बजट सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनों से राजनीतिक माहौल गरमा गया। गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
