Chamoli Tunnel Baithak:टनल रेस्क्यू में तेजी और बेहतर समन्वय पर जोर, आयुक्त ने श्रमिक हितों की ली जानकारी

 

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने अवगत कराया कि हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 7 श्रमिक जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचाराधीन हैं, जबकि 1 श्रमिक को एम्स ऋषिकेश में उपचार दिया जा रहा है। हादसे में 8 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि 2 लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

आयुक्त ने रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि टनल में लापता श्रमिकों की तलाश एवं रेस्क्यू कार्य को पूरी गंभीरता और तेजी के साथ जारी रखा जाए। उन्होंने रेस्क्यू कार्य में लगी सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के तहत टनल से तीन मशीनें हटाई जा चुकी हैं तथा एक एक्सकेवेटर और एक डम्पर को हटाने का कार्य जारी है। आयुक्त ने शेष मशीनरी को हटाने और टनल के अंदर खोज एवं बचाव कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने आरबीएनएल के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर टीएचडीसी से संबंधित रेस्क्यू एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

आयुक्त ने बैठक में श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की। उन्होंने श्रम अधिकारी को टीएचडीसी परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के पीएफ से संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा प्रकरण की जानकारी श्रम आयुक्त को भी उपलब्ध कराने को कहा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Asian Skating Trophy:एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Mon Aug 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com