Ayurved University Vivad:आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़े

 

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में बीएएमएस (2019-2022 बैच) के छात्रों ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने और लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तीन छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कुलसचिव से मौके पर वार्ता की मांग की और एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी।
छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थियों के परिणाम करीब ढाई साल से अटके हैं, जिससे आगे की परीक्षाएं और करियर प्रभावित हो रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद समय पर परिणाम न मिलने से उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब छात्र टंकी पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Jansanwad:सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon Aug 24 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं के साथ ही […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com