Nitin Naveen Controversy:मियां शब्द पर मचा बवाल! नितिन नवीन के बयान पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय अपने दूसरे प्रदेश दौरे पर हैं। दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बार कुमाऊं मंडल पर फोकस करते हुए हल्द्वानी में पार्टी कार्यसमिति की बैठक ली, लेकिन बैठक से पहले उनके द्वारा दिये गये सम्बोधन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उनके लिए मियां शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने तीखा पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की शब्दावली से ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे कोई गली का नेता बोल रहा हो। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ठाकुर राजपूत जो देश और समाज की रक्षा करते थे, उन्हें मियां कहा जाता था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भले ही नेगेटिव तरीके से बोला हो लेकिन जनता ने इसे पॉजिटिव लिया है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जैसी भाषा राहुल गांधी बोलेंगे वैसा ही संबोधन मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल कभी शहीदों के घर गए, लेकिन मोहम्मद दीपक को घर बुलाकर सम्मानित किया। जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी को मियां कहना जायज़ बताया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com