
क्या आपने कभी सुना है कि गाय के दूध से बना घी 1 लाख रुपये किलो का हो सकता है? बाबा रामदेव ने ऐसा ही बड़ा दावा किया है।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम के उद्घाटन के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम के मंच पर पतंजलि द्वारा निर्मित घी भेंट किया, जिस पर कार्यक्रम के बाद सवाल पूछे जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव नें कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पतंजलि द्वारा निर्मित की इसलिए दिया है क्योंकि कुछ लोग पतंजलि के घी के बारे में बकवास कर रहे थे कि बाबा जी गाय का जो घी दे रहा है उसमें के है, मैंने कहा भाई देख लो इसमें, हम लाखों लीटर गाय का घी कलेक्ट करते हैं, इस देश में 15 करोड़ से ज्यादा गोवंश है और एक खास बात बताना चाहता हूँ जब वो दूध कलेक्ट करते हैं तो उसमें दूध में जब क्रीम निकाल देते हैं तो जो दूध बच जाता है उसको कम फैट वाला दूध, वो भी बेचते हैं, उसका मिल्क पाउडर बनाते हैं, वो भी बेचते हैं उसका दही, छाछ और पनीर बनाते हैं तो 5 बाय-प्रोडक्ट बनते हैं अब बावलों लोगों ने के बेरा कि भई वो घी कैसे बना है। बिलौने में घर में जो घी बनाते हैं उसकी छाछ बच जाती है वो या तो घरवाले पी लेते हैं या गाँव में बाँट देते हैं तो हम वो भी करेंगे अब, अब हम 5,000 लीटर वाला, 50,000 लीटर वाला या सोने की भस्म डाल के 1 लाख लीटर वाला घी भी देंगे देश को, तो जिनको महंगा खरीदना हो वो 1 लाख रुपये किलो वाला खरीद लेना, बाकी हमने इसलिए दिया कि मुख्यमंत्री जी चेक करा कर के बता देंगे पूरे देश को कि पतंजलि का गाय का घी के है।

