Ram Sharan Nautiyal Congress Join:बीजेपी को बड़ा झटका, प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने की कांग्रेस ज्वॉइन

 

प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया…दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली..इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, केंद्र सरकार की नीतियों और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए…पार्टी ने दिल्ली में विपक्षी सांसदों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की निंदा करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी निर्वाचन आयोग को घेरा…वहीं, उत्तराखंड में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग दोहराते हुए कथित वीआईपी की भूमिका और सीबीआई जांच पर सवाल उठाए…पार्टी ने मामले से जुड़े एक वरिष्ठ भाजपा नेता को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई… इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े कथित संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों, सरकारी जमीनों, जलविद्युत परियोजनाओं और पर्यटन संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने का मुद्दा उठाया..कांग्रेस ने विधानसभा सत्र को केवल दो दिन तक सीमित रखने का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी यात्रा निकालने और 27 तारीख को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की घोषणा की…इस दौरान देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी का स्वागत भी किया गया

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kedarnath Yamnotri Dham:केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद, शीतकाल के लिए बाबा केदार और मां यमुना की विदाई की तैयारियां पूरी!

Tue Oct 20 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधामों में शामिल केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों धामों में इस वर्ष की यात्रा का समापन […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com