Cm Dhami Anokha Andaaz:सीएम धामी ने श्रीनगर चुंगी पर स्थानीय दुकान में पी चाय, लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में अपनी सहजता और सादगी से स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह जी की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी। इस दौरान उन्होंने स्वयं बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी तथा दुकानदारों और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

 

 

मुख्यमंत्री का स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीना और लोगों से सहज मुलाकात करना ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को दर्शाता नजर आया। उनकी इस पहल ने स्थानीय दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उत्पादों को अपनाने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल ने यह भी रेखांकित किया कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Nirikshan:देहरादून लौटते हुए सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण, देवप्रयाग में स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Wed Oct 28 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत किए […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com