Sahdev Dirdo Road Accident : सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाने से फेम कमाने वाले सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट हो गया है। सहदेव की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए है। जख्मी सहदेव को सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सहदेव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिरदो को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां फिलहाल सहदेव का इलाज चल रहा है।
Sahdev Dirdo Road Accident : सहदेव के लिए बादशाह ने मांगी दुआ
लाखों दिलों की धड़कन सहदेव दिरदो जिंदगी और मौत से लड़ रहे है। मंगलवार का दिन सहदेव के जीवन में काल बनकर आया। आज देर शाम सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा के शबरी नदी क्षेत्र में घूमने निकले थे। की इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सहदेव में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं फिलहाल सहदेव का डिमरापाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सहदेव की एक्सीडेंट की ख़बर सुनने के बाद सिंगर बादशाह ने ट्वीट कर सभी से सहदेव के शीघ्र स्वास्थ्य होने के दुआ करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें : न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर आ रहे हैं मिनी स्विट्ज़रलैंड तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पड़ सकता है वापस लौटना