Nanital Seat Election 2022 : नैनीताल जिले की एक विधानसभा सीट है नैनीताल विधानसभा सीट उत्तराखंड की कुल 70 में से एक सीट है नैनीताल हिमालय की गोद में बसा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौंदर्य के कारण दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है । इस विधानसभा सीट अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवार लिए आरक्षित है। जैसे जैसे उत्तराखंड में विधानसभा चुनावो की तारिख नजदीक आती जा रही हैं वैसे- वैसे सभी राजनैतिक दलो के प्रत्याशी की एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनैतिक दल मतदाताओं को रिझाने की जुगत में लगे हुए है।
Nanital Seat Election 2022 : प्राप्त आकड़ों के अनुसार 2012 में इस क्षेत्र में कुल 94,360 मतदाता थे
नैनीताल विधानसभा सीट नैनीताल – उधमसिंह नगर लोकसभा सीट के तहत आती है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद साल 2002 में इस सीट के लिए पहली बार विधानसभा चुनाव हुए 2002 के चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल के नारायण सिंह जंतवाल नैनीताल सीट से विधायक निर्वाचित हुए। 2007 के विधानसभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर खड़क सिंह बोहरा और 2012 में कांग्रेस की सरिता आर्य विजयी रहीं। अगर बात 2017 के चुनावों की करे तो नैनीताल विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी संजीव आर्य ने कांग्रेस सरिता आर्य को 7 हजार दो सौ 47 मतों से शिकस्त दी थी।
ये भी पढ़ें – 26 जनवरी के लिए उत्तराखंड झांकी का हुआ प्रदर्शन, राजपथ पर इस बार देवभूमि के दिखेंगे ये अद्भुत नजारें