ADR Report : ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मिशन 2022 में इन 3 विधायकों ने किया छप्पर फार खर्चा

ADR Report : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का शोरगुल भले ही थम गया हो लेकिन इस चुनाव में बाहुबल और धनवर्षा लुटाने से किसी भी दल ने परहेज नहीं किया। पार्टियों में कई ऐसे लोग शामिल है जिन्होंने जीतने के लिए छप्पर फारकर खर्च किया। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने प्रदेश के 65 विधायकों की 2022 के चुनावी खर्च पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

 

ADR Report

ADR Report  : ऐसा है स्टार प्रचारकों के साथ विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

एडीआर ने उत्तराखंड के विधायकों का जो रिपोर्ट कार्ड तय किया है उसके मुताबिक स्टार प्रचारकों के साथ खर्च में भाजपा के 43 विधायक की लिस्ट पहले नंबर पर है और दूसरे पर कांग्रेस के 19 विधायक जबकि बसपा के दो विधायक तीसरे नंबर पर रहे। बात करें औसत के मामले में तो भाजपा के 43 विधायकों ने स्टार प्रचारकों पर 1.82 लाख खर्च किए है। उधर कांग्रेस के 19 विधायकों ने स्टार प्रचारकों पर औसत 72 हजार तो बसपा के दो विधायकों ने औसत 16.50 हजार रूपए खर्च कर तीसरे नंबर में शामिल हुए है।

 

ADR Report

बिना स्टार प्रचारकों के विधायकों का खर्चा

ADR Report : मिशन 2022 में जहां स्टार प्रचारकों ने अहम भूमिका निभाते हुए विधायकों का खर्चा बढ़ाया तो वहीं स्टार प्रचारकों के बिना भी विधायकों ने खर्चा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। स्टार प्रचारकों के बिना अगर पाटियों के रिपोर्ट कार्ड में गौर करें तो भाजपा के 43 विधायकों ने बैठकों, जुलूसों पर कुल 5.50 लाख खर्च किए। उधर कांग्रेस के विधायकों ने औसत 3.40 लाख जबकि बसपा के विधायकों ने औसत 1.72 लाख खर्च किए। वहीं निर्दलीय विधायक भी खर्च के मामले में किसी से पीछे नहीं रहे उन्होंने औसत 1.91 लाख रूपए खर्च किए। प्रचार सामग्री पर नज़र डाले तो भाजपा ने औसत 5 लाख से ऊपर खर्च किए। कांग्रेस विधायकों ने चार लाख तो बसपा विधायकों ने 3 लाख से ऊपर और निर्दलीय विधायक ने चार लाख से ऊपर खर्चा किया है।

ADR Report

सबसे ज्यादा खर्च करने वाले विधायक

(कांग्रेस) मयूख महर पिथौरागढ़—35,85,627

(निर्दलीय) उमेश कुमार खानपुर—33,14,458

(भाजपा) मोहन सिंह जागेश्वर—32,74,791

ADR Report

ये भी पढ़ेंअब बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाना पड़ेगा भारी, फाइन लिस्ट जारी

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Record Tourists In Dehradun : पर्यटकों को खूब भा रहा देहरादून, अब तक 20 लाख से अधिक सैलानियों ने की सैर

Thu Jun 2 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Record Tourists In Dehradun : उत्तराखंड देश के उन राज्यों में शुमार है जहां आप कितना भी घूम लो लेकिन कभी बोर नहीं हो पाओगे। देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर कल—कल बेहती नदियों में खूबसूरत […]
Record Tourists In Dehradun

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में