Anand Bardhan Airport Meeting:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन की समीक्षा बैठक, एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर दिए निर्देश

 

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में हवाई सेवाओं के संचालन की स्थिति तथा हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से संबंधित एयरपोर्ट और हवाई पट्टी निर्माण व इसके विस्तार की प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून और ऊधमसिंह नगर द्वारा देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने दोनों जिलाधिकारियों को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहित की जा चुकी भूमि को शीघ्रता से क्लियर करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को एयरपोर्ट का “नियमित ऑपरेशनल स्ट्रक्चर प्लान” तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि एयरपोर्ट के समुचित संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से डेपुटेशन के माध्यम से जबकि अन्य एजेंसियों से आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती की जाए।

सीएस ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में निर्देश दिए कि टनल की लोड बियरिंग कैपेसिटी की आईआईटी रुड़की अथवा इसी तरह के उच्च तकनीकी संस्थान से जांच कराएं। उन्होंने महानिदेशक यूकाडा को एयर कनेक्टिविटी की विस्तार पूर्वक विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सचिव एविएशन श्री सचिन कुर्वे, महानिदेशक यूकाडा श्रीमती सोनिका व जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल सभागार में उपस्थित रहे तथा जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Rajnath Singh:सीएम धामी ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, रानीखेत और लैंसडाउन छावनी क्षेत्र को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने का अनुरोध

Wed Jun 18 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन छावनी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में