Ankita Bhandari Murder Case:अंकिता भंडारी हत्याकांड पर भाजपा ने की प्रेस वार्ता, किसी के पास है सबूत तो सरकार जांच के लिए तैयार

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मामले के सामने आते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी। जांच के बाद दोषियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी जा चुकी है। सुबोध उनियाल ने यह भी कहा कि न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया है। आगे कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रमाण के साथ सामने आता है, तो सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है। साथ ही, साक्ष्य देने वालों को सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जाएगी। बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से सरकार पर VIP को बचाने और सही तरीके से इन्वेस्टिगेशन न कराने का आरोप लगाया जा रहा है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Ajay Tamta Meet:सीएम धामी शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से करेंगे भेंट, राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के प्रस्तावों को लेकर होगी चर्चा

Sat Jan 3 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की पैरवी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह शीघ्र ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। गडकरी के साथ […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में