Approval of land law : कैबिनेट ने प्रदेश में नये भू-कानून को दी मंजूरी

कैबिनेट ने प्रदेशमें भू कानून को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह से सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। *सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध*     मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में सख्त भू-कानून को लेकर प्रदेश में आंदोलन चल रहा है। इसके तहत बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग शामिल थी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rekha Gupta Delhi Cm:दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता, सीएम धामी ने दी बधाई

Wed Feb 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता होंगी। दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। जिसके बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री की कमान […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में