Badkot Heavy Landslide:बड़कोट में बादल फटने से 9 मजदूर लापता, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक

 

उत्तराखंड में बारिश का कहर पिछले कुछ दिनों से जारी है जहां देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश से जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, कुथनौर, जर्ज़र गाड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा के पास बाधित है। तो वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4-5 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर लेवर कैम्प भू-स्खलन की चपेट मे आ गया, कैम्प मे 19 श्रमिक स्टे कर रहे थे, जिनमें 10 श्रमिक सुरक्षित हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। 9 लापता लोगों की सर्चिंग के लिए रेस्क्यू कार्य गतिमान है। उक्त स्थान पर यमुनोत्री हाइवे का 10-12 मीटर हिस्सा वास आउट हो गया है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Icor Cup Championship:महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता की विजेता बनी संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी, रितिषा की शानदार पारी ने जीता सबका दिल

Sun Jun 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it             31 मई 2025 से प्रारंभ हुए महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता का समापन दिनांक 27 जून 2025 को आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ l इस प्रतियोगिता में […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में